{"_id":"57053e154f1c1b0962c810e2","slug":"kullu-rohtang-pass-road-again-coverd-with-snow","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे वाहनों के लिए रोहतांग दर्रा बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे वाहनों के लिए रोहतांग दर्रा बहाल
कुल्लू/ मनाली
Updated Wed, 06 Apr 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
छह माह के बाद रोहतांग दरा हुआ बहाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब पांच माह बाद रोहतांग दर्रा बुधवार को छोटे वाहनों के लिए सीमा सड़क संगठन ने खोल दिया है। बीआरओ ने मनाली और लाहौल स्पीति प्रशासन को केवल छोटे वाहनों को ही आगे जाने की अनुमति देने के बारे में कहा है। बुधवार को रोहतांग दर्रा पर करीब आधा फुट बर्फबारी हुई है, लेकिन बीआरओ के जवानों ने कड़ाके की ठंड के बीच रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बहाल कर दिया। रोहतांग दर्रा बहाल होने के बाद बुधवार शाम यातायात भी शुरू हो गया।
विज्ञापन
डीएसपी केलांग संजय शर्मा दर्रा खुलने पर केलांग से मनाली की ओर आए। बुधवार सुबह सीमा सड़क संगठन के जवान बर्फबारी के बीच करीब ढाई घंटे तक मार्ग बहाली में जुटे रहे, लेकिन 11 बजे के बाद बर्फीला तूफान चलने से अभियान को रोकना पड़ा। बाद में दोबारा बीआरओ ने मशीनरी से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया और करीब सवा चार बजे छोटे वाहनों के लिए दर्रा बहाल कर दिया। रोहतांग दर्रा बहाल होते ही बीआरओ ने प्रशासन को केवल छोटे वाहन ही आगे भेजने की अनुुमति देने की सिफारिश की।
विज्ञापन
इस बारे कमांडर कर्नल केपी राजेंद्र ने बताया कि बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रा में पारा शून्य से करीब 10 डिग्री नीचे तक लुढ़क गया है। इतनी ठंड और बर्फबारी के बीच अभियान को जारी रखना संभव नहीं था। जिसके कारण बुधवार को 11 बजे के बार काम को रोकना पड़ा, लेकिन बाद में दोबारा काम शुरू किया गया और करीब सवा चार बजे रोहतांग दर्रा यातायात के लिए खोल दिया गया। इधर, लाहौल के सैकड़ों लोग बुधवार को रोहतांग पर ट्रैफिक बहाल होने का इंतजार करते रहे। रोहतांग दर्रा बहाल होने पर लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। रोहतांग दर्रा आधिकारिक तौर पर 15 नवंबर 2015 से यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। लेकिन अब यहां यातायात शुरू हो गया है।
विज्ञापन