फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   kullu religious function

पिरड़ी महादेव ने भगाई बुरी शक्तियां

Mon, 17 Aug 2015 06:35 PM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
kullu religious function

देवभूमि में अनूठी देव परंपराओं का निर्वहन किया जाता है। इसी कड़ी में सोमवार को शनौउली उत्सव के मौके पर देवता पिरड़ी महादेव ने बुरी शक्तियों को भगाने के लिए कई गांवों की परिक्रमा की। देवता ने सैकड़ों हारियानों के साथ सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए पिरड़ी, बदाह, ग्रामंग, कोलीबेहड़, छारसू, कटियाली आदि गांवों से होते हुए परिक्रमा को पूरा किया। देवता के कारदार विनोद शर्मा ने कहा कि भादो संक्रांति के दिन देवता अपने क्षेत्र की रक्षा करने के लिए परिक्रमा कर बुरी शक्तियों को दूर भगाता है। मान्यता है कि इससे क्षेत्र में बुरी शक्तियां अपना असर नहीं दिखाती हैं। शनौउली उत्सव के मौके पर पारंपरिक पकवान भी बनाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed