{"_id":"57fbbfef4f1c1b675228ed55","slug":"kullu-police-take-action-for-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे वाहन खड़ा किए तो उठा ले जाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे वाहन खड़ा किए तो उठा ले जाएगी पुलिस
कुल्लू
Updated Mon, 10 Oct 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग
- फोटो : अमर उजाला
दशहरा उत्सव के लिए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शहर की मुख्य सड़कों के किनारे वाहनों की पार्किंग पर पूर्णतय: रोक लगा दी गई है। इस दौरान अगर कोई वाहन सड़क किनारे पार्क किया गया तो ट्रैफिक पुलिस ऐसे वाहनों को क्रेन से उठा कर ले जाएगी। इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए उपायुक्त यूनुस ने बताया कि ढालपुर चैक से उपायुक्त कार्यालय, क्षेत्रीय अस्पताल, कॉलेज चैक तथा कला केंद्र तक नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया है। इसी प्रकार उपायुक्त कार्यालय से पीडब्ल्यूडी कार्यालय, ढालपुर चैक से सर्किट हाउस, बीडीओ कार्यालय से कला केंद्र से पीछे तक भी नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि इन सड़कों के किनारे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यूनुस ने कुल्लूवासियों से अपने वाहन अपने निजी परिसरों या पार्किंग में ही खड़े करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दशहरा में किसी भी सूरत में वाहनों को हर कहीं खड़ा करने की इजाजत नहीं जाएगी। दशहरा उत्सव के मद्देेनजर जिला प्रशासन ने कुल्लू शहर और इसके बाहरी क्षेत्रों में कुछ पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए जिलाधीश यूनुस ने बताया कि ओएलएस स्कूल के पास वन विभाग के मैदान, मोनाल कैफे, कालेज मैदान, सब्जी मंडी अखाड़ा बाजार, टापू पुल अखाड़ा बाजार, विपाशा मार्केट, सरवरी बैकसाइट मार्केट, बस स्टैंड के पास नेस्ट होटल के सामने, डीएवी मौहल और पुलिस लाइन में वाहन खड़े किए जा सकते हैं।
विज्ञापन