फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu police broke 35-year record in grazing

चरस पकड़ने में कुल्लू पुलिस ने तोड़ा 35 सालों का रिकार्ड

Thu, 14 Jan 2021 07:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Kullu police broke 35-year record in grazing
कुल्लू। नशे के खिलाफ सख्त और युवा एसपी के नेतृत्व में कुल्लू पुलिस एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। पुलिस लगातार चरस, चिट्टा की तस्करी करने वालों सहित इनके साथियों को भी सलाखों के पीछे डाल रही है। लेकिन इस बार चरस की मात्रा महज दो, चार किलो नहीं है, बल्कि पुलिस ने चार मामलों कुल 127 किलो चरस और तीन क्विंटल गांजा पकड़ा है।
विज्ञापन

एक केस में ही पुलिस ने 111 किलो चरस बरामद की है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो यह हिमाचल प्रदेश में 35 सालों का रिकार्ड टूटा है। जब से प्रदेश में एनडीपीएस एक्ट की शुरुआत हुई है ,उसके बाद पकड़ी गई यह चरस की सबसे बड़ी खेप है।
विज्ञापन

हालांकि इससे पहले वर्ष 2002 में भी कुल्लू पुलिस ने 107 किलो चरस बरामद की थी। उस दौरान यह काफी चर्चा का विषय बना था। वहीं, सात महीने पहले वर्ष 2020 में भी कुल्लू पुलिस ने 42 किलो चरस के साथ एक आरोपी को दबोचा था, लेकिन इस चरस की बड़ी खेप ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। पुलिस की कामयाबी की हर तरफ वाहवाही हो रही है। जबकि पुलिस की कार्रवाई से चरस माफिया में हड़कंप मच गया है। जल्द ही चरस की इतनी बड़ी खेप मामले में कई और लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है। आरोपियों से पूछताछ में पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इनके साथ कितने और लोग शामिल हैं। कहा कि फिलहाल आरोपियों को बंजार के कारागार में ही रखा गया है। उन्हें कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed