फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu News: Protest Escalates Over Woman Death, Demonstrators Gherao SP Office Demanding Fair Probe

Himachal News: कुल्लू में महिला की मौत के मामले में फिर फूटा जनआक्रोश, आठ घंटे डटे रहे सैकड़ों लोग

Wed, 08 Jul 2026 01:47 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 08 Jul 2026 01:47 PM IST
सार

 क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 21 जून को हुई महिला की मौत के मामले में डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवाने की मांग के लिए फिर जनआक्रोश फूट पड़ा।पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Kullu News: Protest Escalates Over Woman Death, Demonstrators Gherao SP Office Demanding Fair Probe
कुल्लू में जोरदार प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 21 जून को हुई महिला की मौत के मामले में डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवाने की मांग के लिए फिर जनआक्रोश फूट पड़ा। बारिश के बीच रथ मैदान में सैकड़ों प्रदर्शनकारी जुटे और एसपी और उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। आठ घंटे तक प्रदर्शन में जमकर नारे लगाए। इससे पहले पिछले महीने लोगों ने बड़ी संख्या में अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया था। बुधवार को प्रदर्शन में मंडी जिले के सराज और कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा क्षेत्र के लोग पहुंचे। इनमें ज्यादातर युवा और महिलाएं शामिल रहीं।

विज्ञापन


पूर्वाह्न करीब 11 बजे रथ मैदान ढालपुर में धरना-प्रदर्शन शुरू हुआ और शाम 7 बजे तक जारी रहा। प्रदर्शन का नेतृत्व समाजसेवी बलदेव ठाकुर उर्फ बंटी सराजी, संजय चौहान, अमन सूद सहित मृतक महिला के पति सतीश शर्मा ने किया। दोपहर 1 बजे के बाद प्रदर्शनकारियों ने मैदान से रैली निकालते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय का रुख किया और यहां करीब पौने घंटे तक गेट के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल से एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और उचित कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारी बातचीत से संतुष्ट नहीं हुए तो दोपहर बाद 1:45 बजे पर उपायुक्त कार्यालय का रुख किया। रैली उपायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंची, जहां जमकर नारेबाजी की और उचित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बंटी सराजी और मृतक के परिजनों सहित एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मुलाकात की और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग रखी। इस बीच उपायुक्त के आश्वासन से भी प्रदर्शनकारी संतुष्ट नहीं हुए और धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फफक कर रो पड़े महिला के पति सतीश शर्मा प्रदर्शन के दौरान मृतक महिला रजनी शर्मा उर्फ मंजू के पति सतीश शर्मा फफक पर रो पड़े। उन्हाेंने एसपी और उपायुक्त कुल्लू को पूरा घटनाक्रम बताया और इस पर कार्रवाई करने की मांग की। सतीश शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी की मौत डॉक्टर की लापरवाही के कारण हुई है।


प्रदर्शनकारियों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की भी मांग
प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त को सौंपे मांगपत्र में डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और जांच स्वतंत्र एजेंसी से करवाने की मांग के साथ ही पिछली बार किए गए प्रदर्शन के दौरान बंटी सराजी और संजय चौहन पर दर्ज एफआईआर को वापस लेने की भी मांग की गई। इसे साथ ही उन्होंने अन्य मांगें भी रखी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed