फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   kullu news, himachal news, mountaneering student

Kullu News: 11 राज्यों के प्रतिभागी सीख रहे पर्वतारोहण की बारीकियां

Sat, 18 May 2024 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
kullu news, himachal news, mountaneering student
मनाली में चल रहा पर्वतोरोहण संस्थान के चल रहे प्र​शिक्षण ​शिविर में भगा लेते दूसरे राज्यों के प
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में 11 राज्यों के 62 प्रतिभागी पर्वतारोहण का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसमें मध्य प्रदेश की पांच जनजातीय छात्राएं भी पहाड़ों की ऊंचाइयां नापने का प्रशिक्षण ले रही हैं। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय की राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में ये छात्राएं पर्वतारोहण की बारीकियां सीखेंगी।
विज्ञापन

14 मई से शुरू हुए 26 दिवसीय स्पेशल माउंटेनियरिंग बेसिक कोर्स का समापन सात जून को होगा। इस दौरान उन्हें पर्वतारोहण से जुड़ी कई तकनीकों के साथ रिवर क्रॉसिंग, बर्फ या चट्टानों पर चढ़ने, उतरने, पर्वतों की जलवायु तथा उपकरणों की जानकारी दी जाएगी। मौसम का पूर्वानुमान आदि के बारे में भी जानने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में मध्य प्रदेश के अलावा आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, तमिलनाडु, उत्तराखंड, पश्चिम-बंगाल, गुजरात, मणिपुर, तेलंगाना और ओडिशा राज्यों के जनजातीय विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न राज्यों की संस्कृति और बोलचाल को समझने का मौका भी मिलेगा। पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि 14 मई से विशेष माउंटेनियरिंग बेसिक कोर्स शुरू हुआ है। इसमें देश के 11 राज्याें के 62 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed