फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   kullu news himachal news

Kullu News: ऐ मेरा दिल प्यार का दीवाना...धुन ने बांधा समां

Sun, 21 Jun 2026 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
kullu news himachal news
कुल्लू के सुत्रधार कला संगम के वा​र्षिक समारोह में प्रस्तुति देती स्कली छात्र।-स्ंवाद
कुल्लू। ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में तीन दिवसीय सूत्रधार कला संगम का 49वें वर्षगांठ उत्सव का आगाज रविवार को हो गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम स्पर्धाएं आयोजित की गईं। वाद्यवृंद प्रतियोगिता में कुल्लू वैली स्कूल रामशिला ने लैला मैं लैला, ऐ मेरा दिल प्यार का दीवाना गीतों की धुन बजाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके बाद ब्रिलियंट ग्लोबल स्कूल शास्त्रीनगर, केंद्रीय उत्कृष्ट विद्यालय मौहल, भारत भारती वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर, साई स्टार वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर, डीएवी स्कूल मौहल के विद्यार्थियों ने भी वाद्ययंत्रों के माध्यम से फिल्मी और पहाड़ी गीतों की धुन निकालकर माहौल को रंगीन बना दिया।
विज्ञापन

फैशन शो में अगमिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मौहल ने चारों युग और साई स्टार वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर ने मास्क फेस्टिवल थीम पर आकर्षक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

वहीं लोकनृत्य प्रतियोगिता में मोनाल हिमालयन पब्लिक स्कूल मनाली, डीएवी स्कूल मौहल, आनंद मार्ग स्कूल शाहबाड़ी, अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल शमशी, कुल्लू वैली स्कूल रामशिला और साई स्टार वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लोक गीतों की प्रस्तुति में अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल शमशी के विद्यार्थियों ने हुआ झुरी रा चूटना यारो पहाड़ी गीत पेश कर तालियां बटोरीं। इसके बाद डीएवी, कुल्लू कॉन्वेंट, आनंद मार्ग, कुल्लू साइंस स्कूल के विद्यार्थियों ने भी लोकगीत पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्मी गीत प्रतियोगिता में अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल शमशी के विद्यार्थियों ने मेरे नैना सावन भादो पेश किया जबकि डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने तुझसे नाराज और सावन का महीना फिल्मी गीत पेश किए। इसके साथ ही कुल्लू कॉन्वेंट, आनंद मार्ग और कुल्लू साइंस स्कूल के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed