{"_id":"67e6d6cdaa71e96b950c01d6","slug":"kullu-markets-decorated-for-chaitra-navratri-kullu-news-c-89-1-klu1002-144234-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चैत्र नवरात्र के लिए सजे कुल्लू के बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चैत्र नवरात्र के लिए सजे कुल्लू के बाजार
Fri, 28 Mar 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 28 Mar 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में नवरात्र के मौके पर सजी दुकान।-संवाद
पूजा-अर्चना के लिए खरीदारी के लिए जुटने लगे जिले के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। चैत्र नवरात्र को लेकर कुल्लू में बाजार सज गए हैं। पूजा-अर्चना से लेकर माता को अर्पित की जाने वाली चुनरी और नारियल भी दुकानदारों ने सजाने शुरू कर दिए हैं।
30 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र के दौरान नौ दिन तक दुर्गा माता और उनके नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। ऐसे में लोगों ने दुर्गा मां की पूजा-अर्चना की तैयारियों के लिए बाजार से खरीदारी भी शुरू कर दी है। लोगों ने अपने घरों में भी इस दौरान कन्या पूजन की तैयारियों शुरू कर दी हैं। खासकर कुल्लू बाजार में नवरात्र में पूजा का सामान उपलब्ध करवा दिया गया है।
--
पांच रुपये से 5000 तक मिल रही माता की चुनरी
माता के लिए अर्पित की जाने वाली और कन्या पूजन पर कन्याओं के लिए दी जाने वाली चुनरी पांच रुपये से 5,000 रुपये तक उपलब्ध है। हवन सामग्री विक्रेताओं की मानें तो छोटी चुनरी के दाम में किसी तरह का इजाफा नहीं हुआ है। इसमें पांच से लेकर 60 रुपये तक की चुनरियां शामिल हैं। बड़ी चुनरियों में एक साल में दस से लेकर 50 रुपये तक वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
--
इस बार नारियल भी दस रुपये महंगा
नारियल में दस रुपये बढ़े हैं। पिछले वर्ष नारियल 50 रुपये में मिल रहा था। इस बार यह 60 रुपये में मिल रहा है। हवन सामग्री के विक्रेता सोनू ने कहा कि उन्होंने चैत्र नवरात्र के लिए काफी अधिक सामान मंगवाया है। अभी ग्राहकों का उतना अधिक रुझान देखने को नहीं मिल रहा है। नवरात्र के दौरान अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।