फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu-Manali's tourism business shines on the weekend

वीकएंड पर चमका कुल्लू-मनाली का पर्यटन कारोबार

Sun, 27 Jun 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Kullu-Manali's tourism business shines on the weekend
कुल्लू। कोरोना की दूसरी लहर थम जाने के बाद वीकेंड पर कुल्लू-मनाली के होटल सैलानियों से पैक होने लगे हैं। मनाली के पर्यटन स्थलों में सैलानियों का जमावड़ा लग गया है।
विज्ञापन

मनाली, पार्वती घाटी और बंजार में शांत वादियों को निहारने के लिए वीआईपी समेत सैकड़ों सैलानी दस्तक दे रहे हैं। कोरोना के बीच पर्यटन कारोबार चमकने से पर्यटन कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। मनाली और पार्वती घाटी में 60 और बंजार घाटी में 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी चल रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होते ही जैसे ही प्रदेश सरकार ने बंदिशें कम कीं तो देश भर के सैलानियों ने मनाली के होटलों में बुकिंग के लिए संपर्क करना शुरू कर दिया। पिछले करीब दो सप्ताह से सैकड़ों सैलानी मनाली आ चुके हैं, जबकि वीकेंड पर मनाली के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। रविवार को रोहतांग दर्रा, सोलंगनाला, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के सिस्सू सहित अन्य जगहों पर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। इसके साथ बंजार घाटी के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की रौनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग और राफ्टिंग का भी सैलानियों ने जमकर लुत्फ उठाया। रिवर राफ्टिंग प्वाइंट बबेली में काफी अधिक संख्या में सैलानी नजर आए। वहीं, शाम के समय मनाली के मालरोड में सैलानियों की चहल पहल दिखी। गौर रहे कि कोरोना की दूसरी लहर से पर्यटन कारोबार शून्य पर आ गया था। ऐसे में पर्यटन कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। जिस तरह से सैलानी मनाली आ रहे हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में पर्यटन को और गति मिलेगी। इस संबंध में मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि सैलानियों ने अब मनाली का रुख कर लिया है। यह पर्यटन कारोबारियों के लिए राहत की बात है। होटलों में ऑक्यूपेंसी भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed