फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu-Manali road closed, many areas evacuated

Kullu News: कुल्लू-मनाली सड़क बंद, कई इलाके खाली करवाए

Tue, 26 Aug 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 26 Aug 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Kullu-Manali road closed, many areas evacuated
कुल्लू में दुकानो को खाली करते दुकानदार।-संवाद
बिंदु ढांक और शिरड रिजॉर्ट के पास भूस्खलन होने से थमी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन

डीसी ने लिया जायजा, आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगातार बारिश से कुल्लू घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ब्यास नदी और उससे जुड़ी धाराओं के जलस्तर में भारी वृद्धि के चलते कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। कुल्लू-मनाली मार्ग पर बिंदु ढांक और शिरड रिजॉर्ट के पास सड़क बंद हो गई है।
कई इलाकों को एहतियातन खाली किया गया है। उपायुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के पास न जाएं। बेवजह आवाजाही से बचें। आपात स्थिति में सहायता के लिए स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से तुरंत संपर्क करें। उन्होंने बारिश से प्रभावित बैली ब्रिज आखाड़ा बाजार, लेफ्ट बैंक के छरुड़ू, रामशिला और गेमन पुल के साथ लगते क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने ब्यास नदी के खतरे वाले स्थानों को शीघ्र खाली करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बारिश के कारण कुल्लू-मनाली के बीच में कई जगह भूस्खलन हुआ है। कई जगहों को एहतियात के तौर पर खाली किया गया है। मनाली के बांहग क्षेत्र को पहले ही खाली कर दिया था। बाजार के कुछ क्षेत्रों और दुकानों को भी खाली कर दिया है। उन्होंने कहा कि पतलीकूहल में नदी का पानी बैली ब्रिज के ऊपर से बह रहा है। उन्होंने बताया कि मनाली में ओल्ड मनाली का पुल और कुछ अन्य स्थानों में फुटब्रिज बाढ़ में बह गए हैं। कुल्लू-मनाली सड़क बिंदु ढांक तथा शिरड रिजॉर्ट के पास आवाजाही के लिए बंद है। आवाजाही के लिए कुल्लू- मनाली मार्ग को वाया लेफ्ट बैंक रायसन से सुचारू रूप से बहाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed