{"_id":"662250ea59d8c2282f0eb94e","slug":"kullu-manali-fair-started-spectators-danced-on-it-kullu-news-c-89-1-ssml1015-121025-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू-मनाली लागा मेला... पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू-मनाली लागा मेला... पर झूमे दर्शक
विज्ञापन
लोक गायक आकाश और पूनम ने अपनी आवाज से बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी के पतलीकूहल में राम नवमी दुर्गा अष्टमी मेला मनाया जा रहा है। मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक आकाश लोजेंपा और पूनम सरमेक ने दर्शकों को खूब नचाया। दोनों ने एक से बढ़कर एक गीत गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। लोक गायक आकाश लोजेंपा ने लाहौली गीत भाई साहब जो केलांग सेला, तेरा रूमला, कदों मिलना मेरा दिल कदो मिलना के अलावा कुल्लवी और किन्नौरी गीतों से दर्शकों को नचाया।
लोक गायिका पूनम सरमेक ने कुल्लू-मनाली लगा मेला, झुमका बरेली वाला कानों में ऐसा डाला, पत्ता पानो रा, जीने के हैं चार दिन, प्यार-व्यार नहीं केरणा गीतों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उनके कुल्लू-मनाली लागा मेला गीत पर दर्शक दीर्घा में बैठा हर एक दर्शक झूमने पर विवश हो गया। सांस्कृतिक संध्या में किन्नौर ट्राइबल एसोसिएशन जिला कुल्लू के अध्यक्ष चंदन प्रेमी, चेयरमैन सीता राम नेगी आदि विशेष तौर पर उपस्थित रहे। संवाद