{"_id":"615ddf388ebc3e1a244e29e9","slug":"kullu-krishanav-get-third-place-in-teble-tenis-kullu-news-sml386363490","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिस में कुल्लू के कृष्णव ने मनाया प्रतिभा का लोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबल टेनिस में कुल्लू के कृष्णव ने मनाया प्रतिभा का लोहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। कुल्लू के खिलाड़ी कृष्णव भारद्वाज ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में लोहा मनवाया है। जिला कांगड़ा मेें आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-11 प्रतियोगिता में उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कुल्लू के इस खिलाड़ी ने पहले राउंड में हमीरपुर तथा दूसरे राउंड में कांगड़ा के खिलाड़ी को हराया।
तीसरे राउंड (सेमीफाइनल) में शिमला के खिलाड़ी से पराजित होना पड़ा। राहत भरी खबर है कि दस सालों के बाद कुल्लू जिले के खिलाड़ी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग ले पाए हैं। टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि कुछ कारणों से पुरानी एसोसिएशन की मान्यता राज्य टेबल टेनिस संघ ने रद्द कर दी थी। इस कारण करीब दस वर्षों तक जिला कुल्लू के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पाए।
उन्होंने कहा कि दो माह पूर्व ही टेबल टेनिस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसकी राज्य टेबल टेनिस संघ से बाकायदा मान्यता प्राप्त की गई है। मान्यता मिलते ही इस खेल के खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। कुल्लू के टेबल टेनिस खिलाड़ी कृष्णव भारद्वाज ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल्लू का नाम रोशन किया है।