फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu, infamous as black gold, is now under the shadow of Chitta.

Kullu News: काला सोना के नाम से बदनाम कुल्लू पर अब चिट्टा का साया

Wed, 19 Feb 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 19 Feb 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Kullu, infamous as black gold, is now under the shadow of Chitta.
पिछले 10 सालों में जिला पुलिस ने पकड़ा 15 किलो चिट्टा
विज्ञापन


कुल्लू के थानों में 393 केस हुए दर्ज, 561 तस्करों को दबोचा
चिट्टा तस्करी में 30 विदेशी नागरिक, 26 महिलाएं भी पकड़ी गईं

रोशन ठाकुर
कुल्लू। एक जमाने में काला सोना के नाम से बदनाम रही कुल्लू घाटी में अब चिट्टा तेजी से अपने पांव पसार रहा है। सिंथेटिक ड्रग्स की चपेट में सबसे अधिक युवा पीढ़ी आ रही है। इसमें युवतियां भी बड़ी सख्या में शामिल हैं।
घाटी में जहां चिट्टा की खपत कुछ ग्राम से होती थी, वह अब किलो के हिसाब तक पहुंच गई है। नशे के समूल नाश के लिए पुलिस सख्ती से निपट रही है। जिले में बाहरी राज्यों से चिट्टा की तस्करी कितनी बढ़ गई है, इसका अंदाजा आंकड़ों से ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

पिछले 10 साल में जिले में पुलिस ने 15 किलो 60 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। 2015 में कुल्लू पुलिस ने 36 ग्राम चिट्टा पकड़ा था। अब इसकी तस्करी कई गुना तक बढ़ गई है। 2015 से 2024 तक दस साल में पुलिस ने लगभग छह बार एक किलो और इससे अधिक चिट्टा पकड़ा है। 2021 में कुल्लू पुलिस ने सबसे अधिक 7 किलो 434 चिट्टा पकड़ा है, जो सूबे में सबसे अधिक मात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दस सालों में जिले के पुलिस थानों में चिट्टा के 393 केस दर्ज हुए हैं। इनमें पुलिस ने 560 लोगों को सलाखों के पीछे धकेला है। इसमें पुलिस ने 30 विदेशियों को भी दबोचा है। इसमें नाईजीरिया के तस्करों की संख्या सबसे अधिक है। हैरानी की बात है कि इस जानलेवा नशे में महिलाओं की संलिप्तता भी कम नहीं है। पुलिस ने 26 महिलाओं को चिट्टा की तस्करी करते पकड़ा है।
--
चरस और चिट्टा के नशे का समूल नाश के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। 2024 में 73 किलोग्राम चरस पकड़ी और 231 आरोपी गिरफ्तार किए थे। इस वर्ष 998 ग्राम चिट्टा बरामद कर 79 लोगों को गिरफ्तार किया है। नशे पर नकेल कसने के लिए पुलिस नाकाबंदी और गश्त कर रही है।

- डाॅ. कार्तिकेयन,पुलिस अधीक्षक कुल्लू
--
जिला में चिट्टा की तस्करी को रोकने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। खुशी की बात है कि नशे की रोकथाम के लिए जिला की पंचायतें, महिला और युवा मंडल आगे आ रहे हैं। सरकार भी इस दिशा में सख्त कानून बनाने की तैयारी कर रही है। -सुंदर सिंह ठाकुर,विधायक सदर कुल्लू
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed