फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu Hospital Dispute: Doctors Now Up in Arms; Demand Action Within 24 Hours

कुल्लू अस्पताल विवाद : अब डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, 24 घंटे में कार्रवाई की मांग

Thu, 02 Jul 2026 11:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 02 Jul 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
Kullu Hospital Dispute: Doctors Now Up in Arms; Demand Action Within 24 Hours
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसूता महिला की मौत के बाद पनपे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। महिला की मौत के बाद हुए विरोध-प्रदर्शन और अस्पताल परिसर में जुटी भीड़ पर एतराज जताते हुए हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (एचएमओए) कुल्लू ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन

इसकी प्रति उन्होंने प्रधान सचिव (स्वास्थ्य), उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक कुल्लू को भी प्रति भेजी है, उन्होंने 24 घंटे के भीतर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में तैनात डॉक्टर, नर्स, अन्य तमाम स्टाफ के सदस्यों और निजी अस्पतालों के डॉक्टरों ने एकत्रित होकर पहले एडीसी और फिर एएसपी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डाॅ. राजेंद्र कोहली ने बताया कि एसोसिएशन की तरफ से आरोप लगाया है कि महिला की मौत के मामले को लेकर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल परिसर में पहुंचे, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई। उनका कहना है कि भीड़ ने अस्पताल के संवेदनशील क्षेत्रों में प्रवेश किया, जिससे चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और मरीजों में भय का माहौल पैदा हुआ।
डॉक्टरों का आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान अस्पताल प्रशासन पर दबाव बनाया गया और कुछ गोपनीय विभागीय दस्तावेज सार्वजनिक रूप से पढ़वाए गए। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण और स्वास्थ्य कर्मियों की व्यक्तिगत जानकारी साझा की।
अस्पताल के कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा मरीजों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती थी। मांगपत्र में उन्होंने चार प्रदर्शनकारियों और ब्लॉगरों के नाम भी शिकायत पत्र में दिए हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए, अस्पताल में स्थायी पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाए और सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित आपत्तिजनक सामग्री के संबंध में साइबर सेल द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाए।

इन बिंदुओं पर मामला दर्ज करने की मांग

संघ ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सुरक्षा उल्लंघन, भीड़, आपराधिक अतिक्रमण, सार्वजनिक रूप से अधिकारियों पर दबाव, गोपनीय दस्तावेजों के कथित खुलासे, साइबर बुलिंग, डॉक्सिंग और भीड़ द्वारा डराने-धमकाने का मामला आदि बिंदुओं के आधार कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed