फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu hopes to get medical college after Nadda becomes minister

Kullu News: नड्डा के मंत्री बनने से कुल्लू को मेडिकल कॉलेज मिलने की आस

Tue, 11 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Kullu hopes to get medical college after Nadda becomes minister
फोटो सहित...
विज्ञापन

पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री रहते जेपी नड्डा ने 20 करोड़ के मातृ-शिशु खंड की दी सौगात
जिले में एक दशक से उठ रही है मेडिकल काॅलेज खोलने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। केंद्र की मोदी सरकार में जगत प्रकाश नड्डा के फिर से स्वास्थ्य मंत्री बनने से कुल्लू जिले के लोगों ने खुशी जताई है। लोगों को अब कुल्लू में मेडिकल काॅलेज खुलने की उम्मीद जगी है। जेपी नड्डा का दूसरा घर जिला मुख्यालय कुल्लू के शास्त्रीनगर में है।
इससे पहले केंद्र मेंं स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए नड्डा ने कुल्लू में 20 करोड़ की लागत से 100 बिस्तरों के मातृ-शिशु ब्लॉक की सौगात दी है। इससे जिले की गर्भवती महिलाओं और बच्चों को उपचार के लिए एक भव्य भवन मिला है। इसका लाभ कुल्लू जिले के साथ लाहौल-स्पीति, पांगी और मंडी जिले के द्रंग और बालीचौकी क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है।
विज्ञापन

कुल्लू जिले में एक दशक से मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की जा रही है। इस पर किसी भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। अब जेपी नड्डा के स्वास्थ्य मंत्री बनने से लोगों में उम्मीद जगी है कि कुल्लू में मेडिकल कॉलेज खुलेगा। जिलावासी देवराज, संजय कुमार, सोहन लाल, चुनी लाल, प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यटन के लिए प्रसिद्ध कुल्लू में मेडिकल कॉलेज का होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला भाजपा महामंत्री अमर ठाकुर ने कहा कि जेपी नड्डा का कुल्लू से बहुत लगाव है और उनका घर भी कुल्लू में है। कुल्लू जिले में मेडिकल कॉलेज की मांग बहुत पुरानी है। भाजपा कॉलेज की मांग को स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखेगी।

....
कुल्लू में क्यों जरूरी है मेडिकल काॅलेज
स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुल्लू चार जिलों के लोगों का केंद्र स्थल है। यहां पर मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और चंबा के पांगी क्षेत्र के लोग उपचार के लिए आते हैं। वहीं जिला कुल्लू पर्यटन की दृष्टि से भी विख्यात है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुल्लू जिले में बड़ा संस्थान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed