{"_id":"57c9a8d94f1c1bc9592cbde1","slug":"kullu-deshra-start-on-11-to-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी-देवताओं को मिला दशहरा उत्सव का निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी-देवताओं को मिला दशहरा उत्सव का निमंत्रण
कुल्लू
Updated Fri, 02 Sep 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
अराध्य बिजली महादेव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवी-देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला के 292 देवी देवताओं को निमंत्रण पत्र मिल गए हैं। करीब एक माह पूर्व दशहरा उत्सव समिति द्वारा जिला के सभी एसडीएम और तहसीलदारों के माध्यम से भेजे गए निमंत्रण पत्र जिला देवी देवता कारदार संघ के सभी 11 खंडों के कारदारों को मिल गए हैं।
विज्ञापन
समिति द्वारा भेजे गए बुलावा पत्र के बाद संबंधित देवी देवताओं ने दशहरा उत्सव की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि इसमें कुछ देवी देवता दशहरा में भाग लेने का फैसला उनके कारकूनों व देवलुओं की होने वाली बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन
भगवान रघुनाथ की अध्यक्षता वाले दशहरा उत्सव में इस बार देव समाज को गत साल के मुकाबले अधिक देवी देवताओं के आने की उम्मीद है। जिला के बंजार क्षेत्र के करीब 100 तथा बाह्य सराज आनी-निरमंड के दो दर्जन देवी देवताओं को निमंत्रण पत्र मिले हैं। हालांकि दशहरा उत्सव के लिए अभी करीब डेढ़ माह का समय शेष है, बावजूद दशहरा उत्सव को लेकर लोगों में अभी से उत्साह देखा जा रहा है। जिला कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि अधिकतर देवी देवताओं को दशहरा उत्सव समिति द्वारा भेजे गए निमंत्रण पत्र मिल गए हैं और तैयारियां भी लगभग शुरू कर दी हैं। एक या दो सितंबर को जिला देवी देवता कारदार संघ के सभी 11 खंडों के प्रधानों के साथ एक बैठक होगी, जिसमें दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह भी भाग लेंगे।
विज्ञापन