फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu College won the gold medal in the women's rifle event.

Kullu News: राइफल महिला वर्ग में कुल्लू काॅलेज ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 10 Oct 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kullu College won the gold medal in the women's rifle event.
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी स्तरीय इंटर कालेज बैडमिंटन चैम्पियनशिप के समापन  अवसर पर विजेता ​
कुल्लू। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी की अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन और शूटिंग प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। पुरुष वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में सरकाघाट और महिला वर्ग में एमएलएसएम सुंदरनगर विजेता रहे। शूटिंग प्रतियोगिता का ओवरऑल खिताब जीतने में मंडी काॅलेज कामयाब रहा।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. राकेश राणा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। आयोजन सचिव डाॅ. ओम प्रकाश ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में सरकाघाट की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वीजीसी मंडी की टीम ने रजत और करसोग महाविद्यालय की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। महिला वर्ग में एमएलएसएम सुंदरनगर की टीम ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि मंडी कॉलेज की टीम रजत और कुल्लू काॅलेज की टीम कांस्य पदक जीतने में सफल रही।
विज्ञापन

इसी प्रकार, राइफल पुरुष वर्ग की स्पर्धा में एमएलएसएम सुंदरनगर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस टीम में कुशाल, क्षितिज और यतिन शामिल रहे। रजत पदक जीतने वाली मंडी काॅलेज की टीम में सुनील, चैतन्य और शिवम शामिल थे। मेजबान कुल्लू काॅलेज ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस टीम में हिमांशु, अंकुश और आदित्य शामिल रहे। राइफल महिला वर्ग की स्पर्धा में मेजबान कुल्लू काॅलेज की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। टीम में रिशिता, नंदिनी और भावना शामिल रहीं। मंडी काॅलेज की टीम ने रजत पदक हासिल किया, जिसमें रितिका, इशिता और मंजू शामिल थीं। राजकीय महाविद्यालय द्रंग की टीम ने कांस्य पदक जीता। टीम में अंशिका, पलक और जन्नत शामिल रहीं। पिस्तौल पुरुष वर्ग की स्पर्धा में मंडी काॅलेज ने स्वर्ण पदक हासिल किया। टीम में सार्थक, प्रत्युष और दीपांकज शामिल रहे। एसपीयू की टीम ने रजत पदक जीता, जिसमें मेहुल, आर्यन और सूर्यांश शामिल थे। एमएलएसएम सुंदरनगर की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। इस टीम में वृंदेश, रोहन और मित्तल शामिल रहे। पिस्तौल महिला वर्ग में वीजीसी मंडी ने स्वर्ण पदक जीता। टीम में अर्पिता, कविता और कशिश शामिल रहीं। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की टीम ने रजत पदक हासिल किया। इस टीम में अश्मिता, वंशिका और मुस्कान शामिल रहीं। एसपीयू मंडी की टीम ने कांस्य पदक जीता। शूटिंग प्रतियोगिता का ओवरऑल विजेता मंडी कॉलेज, दूसरे स्थान पर एमएलएसएम सुंदरनगर और तीसरे स्थान पर कुल्लू कॉलेज रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed