{"_id":"63b874c21a35f7371e5a9c0b","slug":"kullu-arzoo-of-mandi-selected-as-manali-sharad-sundari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu : मंडी की आरजू के सिर सजा मनाली शरद सुंदरी का ताज, दुष्यंत बने वायस ऑफ विंटर कार्निवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu : मंडी की आरजू के सिर सजा मनाली शरद सुंदरी का ताज, दुष्यंत बने वायस ऑफ विंटर कार्निवाल
Sat, 07 Jan 2023 12:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
संजय भारद्वाज, मनाली
संजय भारद्वाज, मनाली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 07 Jan 2023 12:56 AM IST
सार
Kullu : आरजू ने 27 प्रतिभागी सुंदरियों में कांटे की टक्कर के बीच खिताब अपने नाम किया। शिमला की निकिता ठाकुर फर्स्ट रनरअप, जबकि कुल्लू के बंजार की स्मृति सेकेंड रनरअप रहीं।
विज्ञापन
खिताबी मुस्कान...
- फोटो : अजय ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राष्ट्रीय शरदोत्सव मनाली के अंतिम दिन शुक्रवार रात 12 बजे मंडी की आरजू के सिर मनाली की शरद सुंदरी का ताज सजा। आरजू ने 27 प्रतिभागी सुंदरियों में कांटे की टक्कर के बीच खिताब अपने नाम किया। शिमला की निकिता ठाकुर फर्स्ट रनरअप, जबकि कुल्लू के बंजार की स्मृति सेकेंड रनरअप रहीं।
विज्ञापन
वायस ऑफ कार्निवाल के तीनों पुरस्कार इस वर्ष कुल्लू जिला के नाम रहे। सैंज से दुष्यंत ठाकुर ने कड़े मुकाबले के बीच वायस ऑफ विंटर कार्निवाल मनाली 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया। कुल्लू की ही अर्पिता ठाकुर दूसरे स्थान पर, जबकि कुल्लू के ही शैलेश बौद्ध तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
मनाली में दो से छह जनवरी तक आयोजित शरदोत्सव में शरद सुंदरी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। इस प्रतियोगिता में शरदसुंदरी का ताज हासिल करने के लिए प्रतिभागी युवतियों में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
वहीं, दर्शक भी उत्साहित दिखे। प्रतियोगिता के लिए शिमला, मनाली और कुल्लू के अलावा ऑनलाइन ऑडिशन के माध्यम से 27 युवतियों का चयन किया गया था। शरदसुंदरी में पहले राउंड के बाद टॉप 15 का चयन हुआ। उनसे सवाल जवाब के बाद टॉप 6 सुंदरियां फाइनल राउंड में पहुंचीं। इस आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।