फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   meeting

सूखे से निपटने के लिए योजना बनाएं विभाग

Thu, 29 Dec 2016 10:00 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Thu, 29 Dec 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
meeting
सूखे तालाब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जिला में सूखे की स्थिति से निपटने की तैयारियों को लेकर वीरवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त राकेश शर्मा ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं बिजली विभाग के अधिकारियों को को सूखे की स्थिति से निपटने के लिए आकस्मिक योजना (कंटीजेंसी प्लान) तैयार करने के निर्देश जारी किए। पिछले चार माह से वर्षा नहीं होने से पूरा जिला सूखे की चपेट में आ गया है जिस कारण पेयजल, रबी फसल और पशुचारा प्रभावित हुआ है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारी सूखे की गंभीरता को देखते हुए बागवानों, किसानों और पशुपालकों के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन करें।

विज्ञापन


लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करें जिससे लोगों को कम से कम आर्थिक नुकसान उठाना पड़े। अतिरिक्त उपायुक्त ने सिंचाई एवं जन स्वास्थय विभाग को जिला के उन गांवों और ऐसे परिवारों को चिन्हित करने को कहा जहां पर आने वाले समय में पेयजल की किल्लत बढ़ सकती है। उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग से टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बैठक में बागबानी कृषि पशुचारा तथा बिजली उत्पादन और अन्य मामलों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित उपमंडल अधिकारी और तहसीलदारों को अपने अपने क्षेत्र में सूखेे की स्थिति और पेयजल की समस्या पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। बैठक में उपमंडल अधिकारी आनी डॉ सीएल चौहान, जिला राजस्व अधिकारी रमन घरसंगी, कार्यकारी अभियंता आईपीएच केआर कुल्लवी, उपनिदेशक कृषि राजेंद्र वर्मा और कार्यकारी अभियंता विद्युत हरेंद्र ठाकुर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed