फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu-Aani via Shush HRTC bus service restored after one and a half month

Kullu News: डेढ़ माह बाद कुल्लू-आनी वाया शुश एचआरटीसी बस सेवा फिर से बहाल

Wed, 18 Sep 2024 08:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 18 Sep 2024 08:56 AM IST
विज्ञापन
Kullu-Aani via Shush HRTC bus service restored after one and a half month
बंजार बस अड्डा में पहुंची कुल्लू-आनी वाया शुश रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस। -स्रोत : निगम
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू से बाह्य सराज के आनी तक चलने वाली निगम की बस सेवा वाया शुश-शवाड़ मार्ग से फिर से शुरू हो गई है, जिससे हजारों लोगों को डेढ़ माह बाद राहत मिली है। सरवरी बस अड्डा से चलने वाली इस बस सेवा को बरसात के कारण अगस्त माह में बंद कर दिया गया था, जिससे रघुपुर घाटी, जांजा और मंडी जिले के आस-पास के इलाकों के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बतोट से लेकर कोठी गांव तक की सड़क की हालत बरसात के कारण खराब हो गई थी, जिस वजह से बस सेवा बंद कर दी गई थी। नौ सितंबर को ‘अमर उजाला’ द्वारा ‘आनी वाया शुश बस न चलने से परेशानी’ शीर्षक के तहत खबर प्रकाशित की गई थी, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए मशीनरी भेजकर सड़क को ठीक किया। इसके बाद विभाग ने हिमाचल परिवहन निगम को बस सेवा बहाल करने की मंजूरी दी।
विज्ञापन

रघुपुर, जांजा और छतरी इलाके की 17 पंचायतों की जनता ने इस बस सेवा के फिर से शुरू होने पर राहत की सांस ली है। क्षेत्र के निवासी लाल चंद ठाकुर, लीला प्रसाद, जगदीश ठाकुर, और सुभाष ब्रामटा ने लोक निर्माण विभाग और हिमाचल परिवहन निगम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि डेढ़ माह तक बस सेवा बंद रहने से लोगों को बस पकड़ने के लिए खनाग या आनी तक आठ किमी दूर जाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि विभाग को समस्या की जानकारी मिलते ही सड़क को बस योग्य बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई। वहीं, एचआरटीसी बंजार के अड्डा प्रभारी ओमी ठाकुर ने बताया कि मंगलवार से कुल्लू-आनी वाया शुश बस सेवा फिर से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed