फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullavi Pattu and Kinnauri cap looked good on Kangana

Kullu News: कंगना पर फब गई कुल्लवी पट्टू और किन्नौरी टोपी

Thu, 11 Apr 2024 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Kullavi Pattu and Kinnauri cap looked good on Kangana
कुल्लू के बजौरा पहुंची मंडी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी एंव अ​भिनेत्री कंगना कार्यकताओं के साथ।-स
मनाली (कुल्लू)। बालीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत वीरवार को बतौर भाजपा प्रत्याशी पहली बार मनाली पहुंचीं। काले और सफेद डिजाइन वाला कुल्लवी पट्टू पहनकर वह मनाली पहुंचीं। कुल्लवी पट्टू और किन्नौरी टोपी उन पर खूब फब गई। कंगना के दीदार के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा पर्यटक भी क्रेजी दिखे। कंगना रणौत का मनाली के सिमसा में अपना घर है और वह अक्सर यहां आती रहती हैं। दोपहर को कंगना आइबेक्स चौक पहुंचीं, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। आइबेक्स चौक से मनुरंगशाला तक कंगना पैदल ही पहुंचीं।
विज्ञापन

जोरदार नारेबाजी के बीच कंगना मनाली के मालरोड से गुजरीं तो दोनों ओर उनके दीदार के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कंगना ने भी लोगों का हाथ हिलाकर, हाथ जोड़कर अभिवादन किया। एक बुजुर्ग के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने बुजुर्ग महिला का भी आशीर्वाद लिया। जनसभा के बाद कंगना के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में होड़ मच गई। जनसभा स्थल से लेकर सड़क तक प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फियां लीं। कंगना ने किसी भी प्रशंसक को निराश नहीं किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed