{"_id":"630f545019ae3068dd7dd6e3","slug":"krutika-in-speech-and-amrita-winner-in-essay-kullu-news-sml420094816","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण में कृतिका और निबंध में अमृता बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण में कृतिका और निबंध में अमृता बनीं विजेता
विज्ञापन
देवसदन कुल्लू में जिला स्तरीय हिंदी भाषण, निबंध लेखन और हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के विज
- फोटो : Kullu
कुल्लू। कुल्लू के देवसदन में भाषा एवं संस्कृति विभाग ने हिंदी पखवाड़ा के तहत स्कूली विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता में कुल्लू वैली स्कूल रामशिला की कृतिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। डीएवी स्कूल मौहल की कशिश द्वितीय और ओएलएस की उमेश्वरी गौरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान निबंध प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटराई की अमृता ने पहला, साई स्टार कुल्लू की हर्षा ठाकुर ने दूसरा और लॉ मॉटेसरी पाठशाला की मन्नत कालरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कुल्लू वैली स्कूल के सुजान प्रथम, डीएवी मौहल की खुशबू शर्मा द्वितीय व साई स्टार स्कूल के काजल यादव ने तृतीय स्थान झटका है।
विज्ञापन
जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका प्राप्त होगा। इस अवसर पर डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. रूपा ठाकुर, डॉ. दयानंद गौतम व डॉ. सूरत ठाकुर उपस्थित रहे।