Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Koyal-Dattanagar road in poor condition; villagers troubled by potholes in several places

Kullu News: कोयल-दत्तनगर सड़क की हालत खस्ता, जगह-जगह गड्ढों से ग्रामीण परेशान

Sun, 15 Nov 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Koyal-Dattanagar road in poor condition; villagers troubled by potholes in several places
कोयल-दत्तनगर सड़क पर पड़े गड्ढे। संवाद
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील की गडेज पंचायत के कोयल गांव से दत्तनगर तक जाने वाली सड़क की हालत बेहद खस्ता बनी हुई है। करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं। सड़क पर कीचड़ और धूल-मिट्टी के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति से स्थानीय ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन

नित्थर से कोयल तक सड़क ठीक है, लेकिन कोयल से दत्तनगर तक सड़क की हालत बेहद खराब है। यह सड़क लोक निर्माण विभाग के उपमंडल ब्रौ के अंतर्गत आती है। इस सड़क से पंचायत गडेज, नित्थर, देहरा, लोट और दुराह समेत शिल्ली क्षेत्र के ग्रामीणों की आवाजाही होती है। विशेषकर, कोयल गांव के ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए रामपुर और दत्तनगर आने-जाने में इसी सड़क का इस्तेमाल करना पड़ता है।
विज्ञापन

सड़क पर कई वर्षों से टारिंग नहीं हुई
स्थानीय निवासी मनोज कुमार, लोकेश, सुनील, अतुल, रमेश, ताराचंद और पवन कुमार समेत ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर कई वर्षों से टारिंग नहीं हुई है। कुछ समय पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य जरूर किया गया था, लेकिन यह मरम्मत पर्याप्त साबित नहीं हुई। कुछ ही समय बाद सड़क की हालत फिर से खराब हो गई। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि अस्थायी मरम्मत के बजाय सड़क की जल्द मेटलिंग और टारिंग करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसजेवीएनएल से मिलना है टारिंग का बजट
कुछ समय पहले सड़क की मरम्मत करवाई गई है। सड़क की टारिंग के लिए करीब 80 लाख रुपये के बजट की आवश्यकता है, जो सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) की ओर से उपलब्ध करवाया जाना है। इस संबंध में एसजेवीएनएल के अधिकारियों के साथ बैठक कर बजट और टारिंग के कार्य को लेकर चर्चा की जाएगी। -- चंद्र कश्मीरी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग उपमंडल ब्रौ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article