{"_id":"668d140a7e9084c57602d146","slug":"koksar-gompa-echoes-with-buddhist-mantras-kullu-news-c-89-1-klu1001-126363-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बौद्ध मंत्रों से गूंजा कोकसर गोंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बौद्ध मंत्रों से गूंजा कोकसर गोंपा
विज्ञापन
दो दिवसीय छेशु उत्सव का हुआ आगाज
...
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतांग (लाहौल स्पीति)। कोकसर गोंपा में मंगलवार को दो दिवसीय छेशु उत्सव का आगाज हुआ। गोंपा में सुबह ग्रामीणों की ओर से लाए गए पवित्र झंडों को लगाया गया। इसके बाद दीर्घायु के लिए लगाए जाने वाले लुंगता को भी गोंपा के आसपास ऊंचाई वाले इलाके में स्थापित किया गया। पवित्र ध्वजारोहण के बाद लामाओं ने छोह (घनचक्र) अनुष्ठान किया। अनुष्ठान को पूरा करने के लिए कोकसर गोंपा सहित लवरंग गोंपा के लामाओं ने भाग लिया।
कोकसर गोंपा के पुजारी नवांग ने कहा कि दोपहर बाद लामाओं ने तंबरिया पूजा शुरू की। बौद्ध मंत्रों से माहौल भक्तिमय हो गया। इस पूजा में सभी ने अपने ईष्ट देवी-देवताओं को याद किया और गांव में सुख-शांति बनाए रखने की कामना की। धार्मिक रस्में पूरी होने के बाद ग्रामीणों ने दोपहर भोज का भी आयोजन किया।
कोकसर गोंपा कमेटी के महासचिव दोरजे राम ने बताया कि दो दिवसीय छेशु उत्सव गोंपा कमेटी और ग्रामीणों के सहयोग से मनाया जा रहा है। मंगलवार को छेशु में छोह और ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने कहा कि बुधवार को कुतंग कार्यक्रम होगा, जिसमें बच्चे बड़ों से आशीर्वाद के तौर पर कुतंग मांगेंगे। संवाद