फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   kisan movement

किसान सभा, सीआईटीयू ने किए प्रदर्शन

Sat, 05 Dec 2020 06:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
kisan movement
बंजार में किसान सभा के सदस्य पुलता फूंकते हुए। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में हिमाचल किसान सभा और सीआईटीयू ने कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किए। छोटे स्तर पर हुए प्रदर्शनों में किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्र सरकार के प्रति रोष प्रकट किया गया। अखिल भरतीय किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर खराहल क्षेत्र, शारनी, नग्गर ब्लॉक, सैंज, बजौरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अंबानी और अदानी के पुतले भी जलाए।
विज्ञापन

हिमाचल किसान सभा के राज्य सहसचिव होतम सोंखला कहा कि केंद्र सरकार ने संसद में चर्चा किए बगैर ही अध्यादेश लाकर तीन कृषि कानूनों को पास किया है। ये कानून किसानों के हितों के विरुद्ध हैं। देश के पूंजीपतियों को फायदा दिलाने के लिए यह कानून लगाए हैं। इन कानूनों के चलते देश में सरकारी मंडियों का अस्तित्व समाप्त होगा। मंडियां समाप्त होने से पूंजीपतियों और कंपनियां मनमानी कर सकेंगी।
विज्ञापन

ठेका खेती कानून से किसान और कंपनी के बीच विवाद होने पर किसानों को न्यायालय जाने का अधिकार नहीं रहेगा। ऐसे में किसानों का शोषण बढ़ेगा। उन्होंने मांग की कि तीनों किसान विरोधी कानूनों को वापस लिया जाए। अगर सरकार तीनों किसान विरोधी कृषि बिलों को निरस्त नहीं करती तो 8 दिसंबर को भारत बंद के आह्वान पर जगह-जगह प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान जिला महासचिव नारायण चौहान, कुल्लू ब्लॉक सचिव खेम चंद, सीआईटीयू के पूर्व अध्यक्ष भूप सिंह, गोविंद भंडारी, राम चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed