फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kiran stood first in poster making

Kullu News: पोस्टर मेकिंग में किरण रहीं प्रथम

Sat, 23 Sep 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 23 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kiran stood first in poster making
कुल्लू में आयुष्मान भव: योजना के तहत सुल्तानपुर स्कूल में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता प
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय कुल्लू में आयुष्मान मेला के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विद्यालय की 221 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर पोस्टर तैयार किए और प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।
विज्ञापन

आयुष्मान भव: अभियान के चलते लोगों की घरद्वार स्क्रीनिंग की जा रही है। अस्पतालों में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन कर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। साथ ही स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। कन्या विद्यालय कुल्लू में भी शनिवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

इसमें 11वीं कक्षा की छात्रा किरण प्रथम, अनामिका विष्ट ने द्वितीय और वंदना ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राजंलि को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। जन शिक्षा एवं संप्रेक्षण अधिकारी निर्मला महंत ने कहा कि आयुष्मान भव: अभियान के तहत लोगों की घरद्वार स्क्रीनिंग कर गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों की पहचान की जा रही है। साथ में आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी भी बनाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed