फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kinjal was chosen as Miss Farewell and Ayush as Mr. Farewell.

Kullu News: किंजल मिस और आयुष मिस्टर फेयरवेल चुने

Mon, 23 Feb 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 23 Feb 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Kinjal was chosen as Miss Farewell and Ayush as Mr. Farewell.
ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला में  किंजल मिस और आयुष मिस्टर फेयरवेल चुने। स्त्रोत स्कूल।
भुंतर (कुल्लू)। गड़सा घाटी में ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी गई। यह आयोजन सातवीं, आठवीं और नौवीं के विद्यार्थियों ने किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल प्रिंसिपल गणेश भारद्वाज और प्रशासक कैलाश गौतम ने ज्योति प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज किया। विद्यार्थियों में शिवांगी, नव्या और सूर्यांशी ने मंच संचालन किया। दसवीं के विद्यार्थियों से विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। चयन कमेटी ने इन गतिविधियों के आधार पर किंजल को मिस और आयुष को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। उपलक्ष्य महाजन मिस्टर और सोनाली मिस पर्सनालिटी चुने गए। नितिन को विशेष पुरस्कार मिस्टर ऑल राउंडर से नवाजा गया। प्रिंसिपल गणेश भारद्वाज ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में इंद्रा, जगदीश, हिमानी, प्रेमा, रजनी, सुनीता, सोमिला, अनु, गीतांजलि, अंजली, रीनू शर्मा, सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन

----00000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed