Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Killar bus service has been suspended for a year, forcing people to undertake expensive travel.

Kullu News: किलाड़ बस सेवा एक साल से बंद महंगा सफर करने के मजबूर लोग

Fri, 13 Nov 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Killar bus service has been suspended for a year, forcing people to undertake expensive travel.
कुल्लू। कुल्लू-केलांग-किलाड़ रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा करीब एक साल से बंद है। पर्याप्त सवारियां नहीं मिलने और घाटे के चलते निगम प्रबंधन ने इस रूट पर बस का संचालन अस्थायी तौर पर बंद कर दिया था।
विज्ञापन

बस सेवा ठप होने से पांगी के लोगों को कुल्लू आने-जाने के लिए महंगी निजी टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे यात्रियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
स्थानीय निवासी मान सिंह, देवराज, किशोर, आकाश और विनोद ने बताया कि बस सेवा बंद होने से पांगी और कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। निजी टैक्सी में एक तरफ का सफर करने के लिए करीब एक हजार रुपये किराया चुकाना पड़ता है।
विज्ञापन

पहले बस सेवा से कम किराये में सफर की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब लोगों को मजबूरी में महंगी टैक्सियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना बढ़ गई है। चंबा की ओर से सचे-जोत पर बर्फबारी के कारण मार्ग बंद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में कुल्लू के रास्ते पांगी पहुंचना लोगों के लिए एक विकल्प है, लेकिन इस रूट पर भी बस सेवा बंद होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पांगी जैसे दुर्गम क्षेत्र के लोगों को इलाज, शिक्षा और अन्य जरूरी कामों के लिए कुल्लू आना-जाना पड़ता है।

लोगों ने एचआरटीसी प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से कुल्लू-केलांग-किलाड़ रूट पर बस सेवा दोबारा शुरू करने की मांग की है। उधर, एचआरटीसी सब डिपो किलाड़ के प्रभारी गुड्डू राम ने बताया कि कुल्लू से किलाड़ रूट पर बस सेवा घाटे में चल रही थी। पर्याप्त सवारियां नहीं मिलने के कारण प्रबंधन ने इस रूट पर बस का संचालन अस्थायी तौर पर बंद किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed