{"_id":"6a19cd0b3bceb25be30d1a35","slug":"khushi-took-oath-as-head-girl-dixit-as-head-boy-kullu-news-c-89-1-ssml1015-177484-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: खुशी ने हेड गर्ल, दीक्षित ने हेड बॉय पद की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: खुशी ने हेड गर्ल, दीक्षित ने हेड बॉय पद की ली शपथ
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। मनाली पब्लिक स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य आशा ने हेड गर्ल खुशी प्रेमी और हेड बॉय दीक्षित ठाकुर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता नाटक भी प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और अभिनय कला का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति सहपाठियों को जागरूक किया।
प्रधानाचार्य आशा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में किसी भी प्रकार का नशा न करने की सलाह देते हुए इसके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। संवाद