फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Keylong drilburi parikrama two women pilgrims die many injured

हिमाचल: ड्रिलबुरी पर्वत की परिक्रमा पर निकलीं दो बुजुर्ग महिला श्रद्धालुओं की ठंड से मौत, 15 घायल

Thu, 17 Sep 2026 02:17 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 17 Sep 2026 02:17 PM IST
सार

 लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग के साथ सटे ड्रिलबुरी पर्वत की परिक्रमा पर निकलीं दो बुजुर्ग महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इनमें एक स्थानीय और दूसरी दार्जलिंग पश्चिम-बंगाल की रहने वाली थीं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मौत के कारण अत्यधिक ठंड और ऑक्सीजन की कमी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Keylong drilburi parikrama two women pilgrims die many injured
ड्रिलबुरी की परिक्रमा के दौरान बर्फबारी ने बढ़ाई मुसीबत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग के साथ सटे ड्रिलबुरी पर्वत की परिक्रमा पर निकलीं दो बुजुर्ग महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इनमें एक स्थानीय और दूसरी दार्जलिंग पश्चिम-बंगाल की रहने वाली थीं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मौत के कारण अत्यधिक ठंड और ऑक्सीजन की कमी बताए जा रहे हैं। परिक्रमा के दौरान बर्फ पर फिसलने और हाई एल्टीट्यूड सिकनेस के कारण 15 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए हैं। इनमें कुछ बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग लाया गया। यहां से तीन कुल्लू रेफर किए गए जबकि बाकियों का यहीं पर उपचार चल रहा है।

विज्ञापन



ड्रिलबुरी पर्वत पवित्र धार्मिक स्थल है। हिंदू और बौद्ध धर्म के लोग हर साल करीब 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इस पर्वत की परिक्रमा करते हैं। एक दिन की इस धार्मिक यात्रा में देर रात तीन बजे पर्वत की परिक्रमा करने के लिए यहां करीब एक हजार श्रद्धालु पहुंचे थे। सुबह ही अचानक बर्फबारी होने से ऊंचाई पर ठंड बढ़ गई, जिसके कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी पेश आई।
विज्ञापन


केलांग अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. सुषमा ने बताया कि जिन दो महिलाओं की मौत हुई है, उनकी पहचान दावा डोमा भूटिया (74) निवासी दार्जलिंग पश्चिम-बंगाल और यांगजिन (61) निवासी केलांग के रूप में हुई है। ड्रिलबुरी परिक्रमा के दौरान बर्फ पर फिसलने समेत अन्य कारणों से कई श्रद्धालु अस्पताल पहुंचे हैं। इनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिलाओं की मौत की असल वजह पता चलेगी। फिलहाल, प्रारंभिक जांच में अत्यधिक ठंड और ऑक्सीजन की कमी को मौत की वजह मानकर चल रहे हैं। पुलिस ने सुबह सूचना मिलने के बाद कई श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed