फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Keylong-Delhi bus service resumes after 82 days

Kullu News: 82 दिन बाद केलांग-दिल्ली के बीच बस सेवा शुरू

Thu, 05 Mar 2026 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Keylong-Delhi bus service resumes after 82 days
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 82 दिन के बाद केलांग-दिल्ली के बीच बस सेवा शुरू कर दी है। इस रूट पर निगम के केलांग डिपो ने 12 दिसंबर 2025 से बस सेवा बंद कर दी थी। अभी तक यह बस सेवा कुल्लू-दिल्ली के बीच चल रही थी। अब हालात सामान्य होने पर यह बस दिल्ली-केलांग के बीच चलेगी। इसके साथ ही वीरवार दोपहर बाद 1:30 बजे केलांग से अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने का भी निर्णय लिया है। मनाली और केलांग के बीच एक अतिरिक्त बस भी चलाई गई है। अब कुल्लू और लाहौल के बीच लोगों की आवाजाही आसान हो गई है।
विज्ञापन

निगम के अनुसार अब तक केलांग से मनाली, कुल्लू के बीच दो-दो बसों की आवाजाही हो रही थी। इसमें एक बस सुबह 10:30 और दूसरी बस 12:30 बजे केलांग से कुल्लू के लिए चलती थी। इसके अलावा अब दिल्ली-केलांग और एक अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने से लोगों को काफी सुविधा होगी और घाटी के लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

अब निगम प्रबंधन ने अन्य रूटों पर भी जल्द बसें शुरू करने का फैसला लिया है। मौसम अनुकूल रहा तो कुछ दिन बाद घाटी में प्रवासी कामगारों का आना शुरू हो जाएगा। एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंचित शर्मा ने बताया कि पूर्व में जो बस 10:30 बजे केलांग से कुल्लू तक जाती थी, वीरवार से इस बस को सीधी दिल्ली के लिए रवाना कर दिया है। वीरवार से एक अतिरिक्त बस 1:30 बजे केलांग से मनाली के बीच शुरू कर दी है। शर्मा ने बताया कि अगले सप्ताह लाहौल से शिमला और धर्मशाला के बीच भी बस सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed