फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kayakalp team inspected CH Tegubehad

Kullu News: सीएच तेगूबेहड़ में कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण

Thu, 26 Feb 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Kayakalp team inspected CH Tegubehad
भुंतर (कुल्लू)। जिले के क्षेत्रीय समेत चार अस्पतालों का कायाकल्प टीम निरीक्षण कर रही है। टीम ने वीरवार को जिले के प्रवेश द्वार भुंतर के साथ लगते नागरिक अस्पताल तेगूबेहड़ (सीएच) में उपचार और सफाई व्यवस्था को जांचा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की कायाकल्प टीम अस्पताल ने ओपीडी, वार्ड और परिसर का निरीक्षण किया। इसके अलावा मरीजों से बातचीत कर उनसे उपचार और अन्य मूलभूत सुविधाओं, व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।तेगूबेहड़ अस्पताल का कायाकल्प योजना के तहत निरीक्षण हुआ। कायाकल्प टीम ने अस्पताल में स्वास्थ्य, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। टीम ने ओपीडी समेत अस्पताल के इंडोर वार्ड, ड्यूटी रूम, प्रयोगशाला, एक्स-रे, शौचालय आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कायाकल्प टीम की ओर से किए गए निरीक्षण की पूरी रिपोर्ट अब शिमला स्वास्थ्य निदेशालय भेजी जाएगी। इसके बाद व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार कर अव्वल रहने वाले अस्पताल को कायाकल्प पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, खंड चिकित्सा अधिकारी जरी डॉ. सपना शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य निदेशालय की कायाकल्प टीम ने तेगूबेहड़ अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने निरीक्षण सात बिंदुओं पर किया है। इसके आधार पर अब मूल्यांकन किया जाएगा। कहा कि टीम में तीन सदस्य शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed