{"_id":"6ae780757c43841270030721","slug":"children-captivate-at-cedar-crest-schools-annual-function-kullu-news-c-89-1-klu1019-190840-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सीडर क्रेस्ट स्कूल के सालाना समारोह में बच्चों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सीडर क्रेस्ट स्कूल के सालाना समारोह में बच्चों ने मोहा मन
विज्ञापन
भुंतर के साथ लगते कलेहली में कैडर क्रेस्ट स्कूल वार्षिक समारोह प्रस्तुति देते हुए।-संवाद
भुंतर (कुल्लू)। कलेहली स्थित सीडर क्रेस्ट स्कूल में रविवार को पहला वार्षिक समारोह मनाया गया। समारोह की थीम 7 लिटिल वंडर्स रही। इस दौरान नन्हे विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के नायक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर मुख्य अतिथि रहे।
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कमलेश गुप्ता ने विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके बाद बच्चों ने डांडिया, एक्शन सॉन्ग और शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। म्यूजिक एवं डांस एकेडमी के कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। स्कूल प्रबंधन ने घोषणा की कि वर्तमान में यूकेजी तक शिक्षा प्रदान कर रहे संस्थान का विस्तार शैक्षणिक सत्र 2027-28 से पांचवीं कक्षा तक किया जाएगा।
समारोह में एलकेजी की स्वस्तिका, गौरा और हर्षित सहित यूकेजी के जियांशी, अनिश, अविशा और इवान को विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें अनुशासन, दृढ़ संकल्प और देशभक्ति की सीख दी। समारोह में स्कूल के चेयरमैन भूपेंद्र पाल गुप्ता, रेखा गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता और भजन लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद