फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Karnataka tourist dies after raftingKarnataka tourist dies after rafting

Kullu News: राफ्टिंग करने के बाद कर्नाटक के सैलानी की मौत

Mon, 17 Jun 2024 04:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:10 PM IST
विज्ञापन
Karnataka tourist dies after raftingKarnataka tourist dies after rafting
चिकित्सकों ने जताया दिल का दौरा पड़ने का अनुमान
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के सैर सपाटे के लिए परिवार के साथ आए कर्नाटक के एक सैलानी की मौत हो गई है। मामला रविवार देर शाम का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है। रविवार शाम करीब 7:00 बजे के आसपास बबेली राफ्टिंग साइट से राफ्टिंग करने के बाद जब सैलानियों की एक राफ्ट बाशिंग के पास पहुंची तो राफ्ट से उतरती बार एक बुजुर्ग पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़।

गंभीर हालत को देखते हुए परिवार के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पर्यटक प्रदीप कुमार जैन (62) पुत्र दली चंद निवासी लिलाकुंज अमृतेश्वर मंदिर सिरुगुपा जिला बल्लारी, कर्नाटक के रूप में हुई है। पर्यटक अपने परिवार के साथ कुल्लू-मनाली घूमने के लिए आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा है। मामले को लेकर पुलिस ने परिजनों और राफ्ट संचालक के बयान कमलबद्ध किए हैं। चिकित्सक के अनुसार पर्यटक की मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना हो सकता है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed