{"_id":"9fda80b846acf168f7c26c2bc94326db","slug":"karan-kept-foundation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद मंत्री ने रखी पेयजल योजना की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेद मंत्री ने रखी पेयजल योजना की नींव
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत चनौन के दो गांवों केलकंडी और खैलाधार को अब पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने केलकंडी और खैलाधार को सुविधा प्रदान करने के लिए 50.84 लाख की अनुमानित लागत से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस उठाऊ पेयजल योजना से सैकड़ों लोग लाभान्वित होंगे। यह योजना वर्ष 2017 में पूर्ण होगी। पेयजल योजना के तहत 24150 लीटर प्रतिदिन पानी एकत्र किया जाएगा और चनौण पंचायत की छूटी हुई बस्तियों को पानी की आवश्यकता को पूरा किया जाएगा। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता बीएल गुप्ता ने कहा पेयजल योजना के बन जाने से यहां पर पानी की समस्या से निजात मिल सकेगी। शिलान्यास के दौरान सहायक अभियंता केसी ठाकुर तथा काफी अधिक संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन