{"_id":"67af75a5a29c9ae3e802268c","slug":"kaja-meme-foundation-will-fight-together-against-cancer-kullu-news-c-89-1-klu1002-141217-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कैंसर के खिलाफ मिलकर जंग लड़ेंगे काजा-मेमे फाउंडेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कैंसर के खिलाफ मिलकर जंग लड़ेंगे काजा-मेमे फाउंडेशन
Fri, 14 Feb 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 14 Feb 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
कैंसर के खिलाफ लला मेमे फाउंडेशन और प्रोजेक्ट कॉज केराजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट दिल्ली के न
आध्यात्मिक गुरु लला मेमे की पुण्यतिथि पर संस्था और फाउंडेशन के बीच होगा एमओयू
राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट दिल्ली के निदेशक डाॅ. सुमित गोयल भी करेंगे मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ने के लिए प्रोजेक्ट कॉज नाम की संस्था और लला मेमे फाउंडेशन एक साथ मिलकर काम करेंगे।
आध्यात्मिक गुरु लला मेमे की पुण्यतिथि पर संस्था और फाउंडेशन के बीच इसको लेकर एमओयू हस्ताक्षरित होगा। इसी को लेकर शुक्रवार को राजीव गांधी कैंसर हॉस्पिटल दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. सुमित गोयल की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। डाक्टर गोयल ने कहा कि विशेषकर महिलाओं में स्तन कैंसर के बहुत अधिक मामले बढ़ने के साथ पुरुषों में भी अनेक प्रकार के कैंसर बढ़ रहे हैं। इन्हें आवश्यक रूप से कम करने के लिए हॉस्पिटल के इलाज के साथ साथ सामाजिक स्तर पर गहन जागरूकता की भी आवश्यकता है। इसके लिए प्रोजेक्ट कॉज नामक संस्था के साथ लला मेमे फाउंडेशन एमओयू करेगा। डाक्टर गोयल ने कहा कि बदली हुई जीवन शैली के करण कई प्रकार के कैंसर हो रहे हैं। यदि कहीं गुठली हो तो उसकी जांच करा लेनी चाहिए। हालांकि, यह भी तथ्य है कि हर गांठ कैंसर नहीं होती। लला मेमे फाउंडेशन के अध्यक्ष मंगल मनेपा ने कहा कि प्रोजेक्ट कॉज के साथ मिल कर जागरूकता अभियान चलाने को लेकर वह उत्साहित हैं।
--
सकारात्मक सोच से कैंसर को दी मात
प्रोजेक्ट कॉज के अध्यक्ष सुरजीत चटर्जी ने भी कहा कि एक वर्ष पूर्व वह स्वयं कैंसर के चौथे स्टेज से पीड़ित हुए तो राजीव गांधी हॉस्पिटल में डॉ. सुमित से मिली जिन्होंने, उनका इलाज किया। इलाज के साथ उन्हें कई प्रकार की जानकारियां मिली तो उन्होंने निश्चय किया कि ठीक होकर अपना जीवन कैंसर के रोकथाम के लिए अर्पित करेंगे।