फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kais became the champion in volleyball by defeating Raisan.

Kullu News: वॉलीबाल में रायसन को हराकर काईस बना चैंपियन

Mon, 31 Aug 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Kais became the champion in volleyball by defeating Raisan.
रायसन स्कूल में विजेता ​खिलाड़ियों को पुस्कृत करते हुए।-संवाद
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताओं का सोमवार को समापन हुआ। समापन समारोह में प्रधानाचार्य हंसराज आचार्य ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ 29 अगस्त को हुआ था। इसमें 25 विद्यालयों के 324 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

वॉलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस ने प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कबड्डी में राजकीय उच्च विद्यालय कोटा-आगे प्रथम और स्थानीय विद्यालय रायसन द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल ने पहला तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भल्याणी प्रथम और पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू द्वितीय स्थान पर रहा। मार्चपास्ट में भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भल्याणी ने पहला स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि हंसराज आचार्य ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। खंड प्रभारी धीरज शर्मा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए रायसन स्कूल के प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed