{"_id":"69121a0a47c349aec30290a7","slug":"jyoti-prakash-became-the-president-of-keylong-intuc-kullu-news-c-89-1-ssml1015-161351-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ज्योति प्रकाश बने केलांग इंटक के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ज्योति प्रकाश बने केलांग इंटक के अध्यक्ष
Mon, 10 Nov 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 10 Nov 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
केलांग (कुल्लू)। परिवहन कर्मचारी संगठन इंटक केलांग की बैठक हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष उमेश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष समर चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिया लाल और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जालम सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। ज्योति प्रकाश को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष हितेंद्र मांड्याल, प्रधान जीवनलाल, महासचिव प्रीति, सहसचिव अजय कुमार, मुख्य सलाहकार निसार अहमद, कोषाध्यक्ष हीरा देवी, सह कोषाध्यक्ष संजय कुमार को चुना गया। बैठक के उपरांत कार्यशाला के मुख्य द्वार के समीप ध्वजारोहण किया। कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर भी चर्चा की गई। इनमें हर माह कर्मचारियों को सात तारीख तक वेतन देने की मांग उठी। अन्य विभागों की तर्ज पर केलांग क्षेत्र के कर्मचारियों को बढ़ा हुआ शीतकालीन और जनजातीय भत्ता दिया जाए। कार्यकारिणी के सदस्यों ने क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष निसार अहमद, हितेंद्र आदि उपस्थित रहे। संवाद