Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jyoti Devi to showcase her skills at an international throwball tournament in Sri Lanka

Kullu News: श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय थ्रो बॉल स्पर्धा में ज्योति देवी दिखाएंगी दम

Tue, 10 Nov 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Jyoti Devi to showcase her skills at an international throwball tournament in Sri Lanka
कुल्लू। उपमंडल बंजार के छोटे से गांव जाफर की दिव्यांग खिलाड़ी ज्योति देवी के खेल के प्रति जुनून और संघर्ष को देखते हुए कार सेवा दल ने मदद का हाथ बढ़ाया है। पांच बार राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी खिलाड़ी को संस्था की ओर से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। खिलाड़ी का चयन अंतरराष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता इसी माह श्रीलंका में आयोजित होगी।
विज्ञापन

खिलाड़ी ज्योति देवी और उनके पिता गौतम सिंह दिव्यांग हैं। बावजूद खिलाड़ी ने कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और अपनी मेहनत से खेल जगत में पहचान बनाई। श्रीलंका जाने और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए करीब 60,000 रुपये की जरूरत है। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते यह राशि जुटाना चुनौती बना हुआ था। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई थी। कार सेवा दल के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से ज्योति देवी की स्थिति और उपलब्धियों की जानकारी मिली। इसके बाद संस्था ने उन्हें 10,000 रुपये की सहायता देने का निर्णय लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed