फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Juani Mahadev leaves for Trambli fair

Kullu News: त्रांबली मेले के लिए रवाना जुआणी महादेव

Tue, 16 Apr 2024 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 16 Apr 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
Juani Mahadev leaves for Trambli fair
त्रांबली मेले के लिए रवाना हुए देवता जुआणी महादेव, देवलुओं के साथ।
खराहल (कुल्लू)। आराध्य देवता जुआणी महादेव अपने देवालय से मंगलवार दोपहर बाद ढोल-नगाड़ों की थाप पर सैकड़ों हारियान के साथ त्रांबली मेले के लिए रवाना हुए। मेले में देवता दो दिन तक देव परंपरा का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

बताया जा रहा त्रांबली निवासियों के निमंत्रण पर देवता मेले में शरीक हो रहे हैं। देवता त्रांबली मेले में देव परंपरा का निर्वहन सदियों से करते आए हैं। देवता बिजली महादेव पहले ही त्रांबली मेले में पहुंच चुके हैं। बुधवार को देवता नगाड़ों और नरसिंगों की स्वर लहरियों के बीच देव परंपरा का निर्वहन करने के बाद अपने देवालय लौट जाएंगे।
विज्ञापन

पुजारी महेंद्र सिंह ने कहा कि देवता मेले में देवनृत्य करेंगे और गूर की ओर से देवखेल भी की जाएगी। देवता के साथ स्थानीय ग्रामीण नाटी डालेंगे। देवता के कारदार ओमप्रकाश महंत ने कहा कि जुआणी महादेव का त्रांबली मेले से अटूट संबंध है। लिहाजा देवता मेले में देव परंपरा को निभाने के लिए जाते हैं। कहा कि देवता के साथ नौ गांवों के हारियान भी साथ गए हैं। बुधवार को देवता अपने देवालय स्थित न्योली लौटेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed