फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Journey on Ramshila-Raison road is now pleasant road pleasant

रामशिला-रायसन सड़क पर अब सफर हुआ सुहाना

Fri, 18 Jun 2021 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Journey on Ramshila-Raison road is now pleasant road  pleasant
कुल्लू। रामशिला-जिंदौड़-ब्यासर-शिलीहार-रायसन सड़क के विस्तार और ब्लैक स्पॉट को ठीक करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। सड़क के 50 फीसदी से अधिक हिस्से को चौड़ा कर दिया है। लगभग 40 किलोमीटर लंबी यह सड़क दोनों छोर से कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ती है। पहले यह सड़क कच्ची और काफी संकरी थी।
विज्ञापन

तंग सड़क पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन इस मार्ग पर अब सफर आसान हो रहा है। लोगों को सड़क पर चलते समय वाहनों में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। किसानों व बागवानों को आवागमन के साथ अपने उत्पादों को मंडियों तक ले जाने में सुविधा मिल रही है। सड़क से क्षेत्र की लगभग 10 पंचायतों के 25 गांव लाभान्वित होंगे। माटी-शिल्ला गांव के अमर चंद, बनोगी पंचायत की आशा ने कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालु क्षेत्र की एक अच्छी छवि लेकर जाएंगे। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि इस कार्य को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में डलवाकर इसके लिए उपयुक्त राशि का प्रावधान करवाया है। सड़क के लिए दो वर्गों में राशि का प्रावधान किया गया है। रामशिला से ब्यासर तक 19 किलोमीटर पैच के लिए 13.32 करोड़ रुपये की राशि पहले स्वीकृत की गई। इस सड़क का काम काफी पूरा हो चुका है। दूसरा पैच रायसन-शिलीहार 21 किलोमीटर है। इसके लिए 15.32 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके विस्तारीकरण का कार्य जोरों पर है। विस्तारीकरण का कार्य दिसंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा। कोरोना के दौर में भी सड़क निर्माण का कार्य जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed