फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Joint team arrived to inspect drinking water storage tank

Kullu News: पेयजल भंडारण टैंक का निरीक्षण करने पहुंची संयुक्त टीम

Fri, 22 Nov 2024 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 22 Nov 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Joint team arrived to inspect drinking water storage tank
कुल्लू के सुल्तानपुर में पानी के टैंक में उतरकर जांच करते ​विभाग कनिष्ठ अ​भियंता।-संवाद
सुल्तानपुर के भंडारण टैंक से शहर के हजारों लोगों को होती है पीने के पानी की सप्लाई
विज्ञापन


जलशक्ति विभाग, नगर परिषद और भारत संचार निगम के अफसर पहुंचे निरीक्षण करने
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर के साथ बने पेयजल भंडारण टैंक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में जल शक्ति विभाग, नगर परिषद और भारत संचार निगम लिमिटेड के अधिकारी मौके पर पहुंचे और टैंक के क्षतिग्रस्त हिस्से की खोज शुरू की।
गौर रहे कि अमर उजाला ने पेयजल भंडारण टैंक फटा, सड़क पर वह रहा पानी, साथ लगते छह घरों को खतरा शीर्षक से मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद जल शक्ति विभाग, नगर परिषद और भारत संचार निगम लिमिटेड हरकत में आया। शुक्रवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित, सहायक अभियंता अंकित बिष्ट, कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह, नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा और बीएसएनएल के अधिशासी अभियंता बलवंत आदि उपस्थित रहे। निरीक्षण में भंडारण टैंक की अंदर और बाहर से जांच की गई। इसके अलावा आसपास के जिन स्थलों पानी का रिसाव हो रहा है, उनका भी ब्योरा लिया गया। निरीक्षण के लिए जल शक्ति विभाग ने भंडारण टैंक को खाली किया था। इस कारण सुबह 11:00 से शाम 6:00 बजे तक शहर के सुल्तानपुर, आखाड़ा बाजार, सरवरी और रामशिला में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। हालांकि, विभाग की ओर से उपरोक्त क्षेत्रों में डायरेक्ट पेयजल सप्लाई की व्यवस्था कर दी गई थी। इस संबंध में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित ने कहा कि शुक्रवार को सुल्तानपुर स्थित पेयजल भंडारण टैंक का संयुक्त निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग, नगर परिषद और भारत संचार निगम लिमिटेड ने संयुक्त निरीक्षण किया है, लेकिन टैंक से पानी का रिसाव नहीं हो रहा है। पेयजल लाइन में फाल्ट का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed