{"_id":"68164ba8b601d0ec640bcb1b","slug":"job-opportunity-in-private-company-interviews-will-be-held-on-7th-and-8th-kullu-news-c-89-1-ssml1012-146776-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: निजी कंपनी में नौकरी का अवसर, सात और आठ को होंगे साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: निजी कंपनी में नौकरी का अवसर, सात और आठ को होंगे साक्षात्कार
Sat, 03 May 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 03 May 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
जनजातीय जिले के दसवीं पास युवा ले सकेंगे साक्षात्कार में हिस्सा
सुरक्षा गार्ड के 100 पद भरेगी कंपनी, 19 से 40 वर्ष के बीच हो उम्र
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड कंपनी सुरक्षा गार्ड के 100 पदों पर भर्ती करेगी।
इसके लिए साक्षात्कार 7 मई को जिला रोजगार कार्यालय केलांग में होंगे। आठ मई को उप रोजगार कार्यालय उदयपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसमें भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है। अभ्यर्थी न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और भार 55 किलोग्राम से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 19,500 से 24,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवार मूल प्रमाण पत्रों और उनकी छायाप्रतियों के साथ साक्षात्कार वाले दिन सुबह 10:30 बजे पहुंच जाएं। अभ्यर्थियों को वेबसाइट eemis.hp.nic.in पर पंजीकरण करवाना होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय केलांग के दूरभाष नंबर 01900- 202252 पर संपर्क करें। संवाद