उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कुल्लू जिला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की तीन नई दुकानें आवंटित करने जा रहा है। ये दुकानें बंजार की ग्राम पंचायत चनौन के गांव दंधार, विकास खंड कुल्लू के गांव पीज और विकास खंड निरमंड की ग्राम पंचायत चायल के गांव जाओं में खोली जानी हैं। पात्र व्यक्ति या संस्था इन दुकानों के लिए निर्धारित प्रपत्र पर 16 सितंबर तक जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय में आवेदन कर सकता है। आवेदक कम से कम मैट्रिक पास होना चाहिए। कोई भी बेरोजगार व्यक्ति जिसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी रोजगार में न हो, इन दुकानों के लिए आवेदन कर सकता है।
इसके अलावा ग्राम पंचायत या सहकारी सभा, एकल नारी, महिला मंडल, महिलाओं की सहकारी सभा या अन्य महिला समूह, दुकान चलाने में सक्षम दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिक भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ मैट्रिक का प्रमाण पत्र, वित्तीय स्थिति से संबंधित दस्तावेज, परिवार से कोई भी सरकारी कर्मचारी न होने का प्रमाण पत्र, दुकान की उपलब्धता के दस्तावेज, बीपीएल या एससी, एसटी या ओबीसी प्रमाण पत्र, एकल नारी प्रमाण पत्र व अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न होने चाहिए। इधर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक शिव राम ने बताया कि आवेदक उसी वार्ड का निवासी होना चाहिए, जहां दुकान खोली जानी है।