{"_id":"6a512fc3aabfbfa58003824d","slug":"jivanand-elected-president-of-the-commission-agents-association-kullu-news-c-89-1-ssml1013-181138-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान चुने जीवानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान चुने जीवानंद
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। बंदरोल सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव में जीवानंद प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 26 मतों से पराजित किया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
उपप्रधान पद के चुनाव में रोचक मुकाबला देखने को मिला। दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने पर टॉस के जरिए फैसला किया गया, जिसमें दानवेंद्र भंडारी विजयी घोषित हुए। समिति के सचिव पद पर चंद्र नेगी तथा कोषाध्यक्ष पद पर बुद्धि सिंह का सर्वसम्मति से चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद किसान नेता देवराज ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि नई कार्यकारिणी मंडी और आढ़तियों के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।