फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jindaur in Kabaddi, EPS winner in Volleyball

Kullu News: कबड्डी में जिंदौड़, वॉलीबाल में ईपीएस विजेता

Sat, 15 Jun 2024 07:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
Jindaur in Kabaddi, EPS winner in Volleyball
रायसन में अंडर 14 छात्र वर्ग की खेलकूद स्पर्धा में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
विज्ञापन

बैडमिंटन में भुट्ठी और योग में कुल्लू ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शिक्षा खंड कुल्लू-दो के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें तीन दिनों तक अंडर-14 छात्र वर्ग के 33 विद्यालयों के 468 खिलाड़ियों ने खिताब पाने के लिए मैदान में पसीना बहाया। खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन के शनिवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। कबड्डी में जिंदौड़ का दबदबा रहा। जिंदौड़ ने रायसन को हराकर ट्रॉफी हासिल की।

खो-खो में एवरग्रीन पब्लिक (ईपीएस) स्कूल सेउबाग विजेता बना है। ईपीएस ने खराहल को मात दी है। बैडमिंटन में भुट्ठी ने भल्याणी को हराया। योग में कुल्लू ने काईस को मात दी। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में एकल गीत में भल्याणी विजेता और कुल्लू उपविजेता रहा। समूह गान में जेटीआईएस रायसन विजेता और कुल्लू उपविजेता, भाषण में भुट्ठी विजेता और बस्तोरी उपविजेता, समूह नृत्य में कुल्लू विजेता और बस्तोरी उपविजेता रहा। मार्चपास्ट में काईस ने बाजी मारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed