फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jeep road damaged due to bridge construction; route closed for two months.

Kullu News: पुल निर्माण से जीप सड़क क्षतिग्रस्त, दो माह से मार्ग बंद

Tue, 06 Oct 2026 06:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Jeep road damaged due to bridge construction; route closed for two months.
देहुरीधार पंचायत के न्यूली में बन रहा पुल, ग्रामीणों ने एडीएम से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की सैंज घाटी की ग्राम पंचायत देहुरीधार में बेली ब्रिज के स्थान पर बन रहे नए पुल के निर्माण कार्य से करीब 15 वर्ष पुरानी जीप सड़क को नुकसान हुआ है। इस संबंध में बीते दिनों हुई ग्राम सभा में 116 सदस्यों की मौजूदगी में प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें संयुक्त निरीक्षण करवाकर नुकसान का वास्तविक आकलन करने की मांग की है।
मंगलवार को मामले को लेकर पंचायत के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर से मिला। इसमें बताया कि पंचायत के वार्ड एक न्यूली में बेली पुल की जगह नए पुल का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान जीप सड़क को नुकसान पहुंचा है। इससे यह रास्ता दो माह से बंद है। इससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। निर्माण के दौरान स्थानीय निवासी योगराज और भगत राम के घरों के आगे भी नुकसान होने का खतरा है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान भगत राम आजाद ने कहा कि ग्राम सभा के अनुसार पंचायत ने लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव के माध्यम से स्थिति से अवगत कराया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से लोक निर्माण विभाग और पंचायती राज विभाग की संयुक्त टीम से मौके का निरीक्षण करवाने तथा नुकसान का वास्तविक आकलन कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। एडीएम कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने लोगों को आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed