{"_id":"671e8b230941123aa0061844","slug":"japanese-fruit-sold-for-rs-125-per-kg-in-bhuntar-kullu-news-c-89-1-ssml1012-133702-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भुंतर में 125 रुपये प्रतिकिलो बिका जापानी फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भुंतर में 125 रुपये प्रतिकिलो बिका जापानी फल
विज्ञापन
कुल्लू। सेब सीजन निपटते ही अब जापानी फल की काफी अधिक मात्रा में खेप सब्जी मंडी में पहुंच रही है। सब्जी मंडी में बागवानों को जापानी फल के दाम भी बेहतर मिल रहे हैं। रविवार को भुंतर सब्जी मंडी में जापानी फल 125 रुपये प्रतिकिलो बिका। शनिवार को सब्जी मंडी बंद रहती है, ऐसे में एक दिन अवकाश के बाद मंडी जब खुली तो इसमें तेजी आई।
बाहरी राज्य दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से व्यापारी यहां पर जापानी फल की खरीद कर रहे हैं। कुल्लू जिले में तैयार होने वाला जापानी फल गुणवत्ता में बेहतर होता है। ऐसे में व्यापारी इसे हाथोंहाथ खरीद रहे हैं। बताया जा रहा है कि लगघाटी सहित कई क्षेत्रों में अभी तक बागवानों के पास जापानी फल बगीचों में है। जापानी फल जल्द नहीं पकता है, ऐसे में बागवान मार्केट के हिसाब से इसे मंडियों में ला रहे हैं। बागवान रेवत राम ठाकुर, सुनील राणा और मोहित ठाकुर ने कहा कि सेब के साथ जापानी फल को बागवान अब एक विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। जापानी फल का पौधा सेब के मुकाबले जल्दी तैयार होता है, इससे फसल भी बागवान जल्दी ले सकता है। उन्होंने कहा कि लगघाटी के अधिकतर बागवान जापानी फल को ही लगा रहे हैं।
भुंतर सब्जी मंडी में आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष मानस कुमार सूद ने कहा कि रविवार को जापानी फल 125 रुपये मिला है। बागवानों को जापानी फल के बेहतर दाम मिल रहे हैं। 15 नवंबर तक जापानी फल के मंडियों में आने का सिलसिला जारी रहेगा।