{"_id":"62ffc788f83b46452a523084","slug":"janmashtami-festival-devotees-offer-prayers-to-temples-kullu-news-sml4188548181","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी उत्सव : श्रद्धालुओं ने मंदिरों की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी उत्सव : श्रद्धालुओं ने मंदिरों की पूजा-अर्चना
विज्ञापन
कुल्लू के हरिपुर में जंमाष्टमी के मौके पर सजी ठाकुर माधो राव की पालकी-संवाद
- फोटो : Kullu
कुल्लू/बंजार/हरिपुर/मनाली। जिले में भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी का उत्सव मनाया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भगवान कृष्ण पूजा-अर्चना की।
मंदिरों में शुक्रवार को कृष्ण भगवान के दर्शनों के लिए भक्तों की लाइनें लगी रहीं। रातभर मंदिरों और घरों में भजन-कीर्तन का दौर भी चलता रहा। बंजार के दलियाड़ गांव में बड़ा छमांहू देवता को झूले में झुलाया गया। इस देव परंपरा का शाम के समय देवता के मंदिर में निर्वहन किया गया। वहीं ऊझी घाटी के हरिपुर में भी देवता ठाकुर माधोराय को रात 12:00 बजे झूले में झूलाया गया।
गौरतलब है कि बंजार के दलियाड़ में देवता बड़ा छमांहू के देव रथ और हरिपुर में आराध्य देव ठाकुर माधोराय की मूर्ति को पालकी में विराजमान कर झूला झूलाया गया। इन दोनों मंदिरों में देवताओं के दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। पूरी रात पूजा-पाठ तथा भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। इस परंपरा के सैकड़ों श्रद्धालु गवाह बने हैं। इसके अलावा जिला मुख्यालय ढालपुर में कृष्णा उमंग समिति ने उत्सव मनाया। युवा डीजे की धुनों पर थिरकते रहे।
इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महासचिव भुवनेश्वर गौड़ विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने मटकी फोड़कर कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। जिला के स्कूलों मेें भी जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। राधा-कृष्ण के वेश में सजकर बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। मनाली के मंदिरों में जन्माष्टमी की धूम रही है। सैकड़ों भक्तों ने हिडिंबा माता मंदिर में माथा टेका है।

बंजार के दलियाड़ में जन्माष्ट्रमी उत्सव पर बड़ा देव छमांहू को झूले में बिठाया गया। संवाद- फोटो : Kullu

कुल्लू के प्रदर्शनी मैदान में जंमाष्टमी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम कृष्ण भजनों और डीजे पर थिरक?- फोटो : Kullu
विज्ञापन