फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jam in Banjar from morning till evening

बंजार में सुबह से शाम तक लग रहा जाम

Fri, 09 Jul 2021 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Jam in Banjar from morning till evening
बंजार (कुल्लू)। जिला कुल्लू की सड़कों पर रोजाना जाम लग रहा है। कोरोना काल की पाबंदियों के हटते ही पर्यटक कुल्लू का रुख कर रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में छोटे-बड़े पर्यटक वाहन घाटी में प्रवेश कर रहे हैं। इसके चलते घाटी की तंग सड़कों पर जाम लगने लगा है।
विज्ञापन

सड़क के किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े किए गए वाहनों से समस्या और बढ़ रही है। ऐसे में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को घंटों वाहनों में ही रहना पड़ रहा है। उपमंडल बंजार में शुक्रवार को पूरा दिन वाहन सड़क पर रेंगते रहे। सिंधवा जीरो प्वाइंट से लेकर घेली गाड़ पुल तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। हालांकि पुलिस के जवान स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास करते रहे। वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें सुबह से शाम तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है।
विज्ञापन

बंजार शहर के बीचों-बीच से गुजरने के कारण एनएच-305 काफी तंग हैं। इसके कारण जाम की सबसे अधिक समस्या बंजार बस अड्डा से लेकर घेली गाड़ पुल तक बनती है। जाम की समस्या को देखते हुए शहर में बाईपास सड़क का निर्माण होना प्रस्तावित है। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई प्रभावी निर्णय नहीं लिया गया है। बंजार में बाईपास का निर्माण होने से जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। उधर, डीएसपी बिन्नी मिन्हास ने कहा कि सुबह आठ से 11 बजे तक और शाम को चार से साढ़े छह बजे तक भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। कहा कि ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए पुलिस के जवान तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed